13 June History of the day and incidence panchang in hindi

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 13 जून 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश…*

*📝आज दिनांक 👉*
*📜 13 जून 2025*
*शुक्रवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* आषाढ़
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* द्वितीया – 15:21 तक
*🗒पश्चात्-* तृतीया
*🌠नक्षत्र-* पूर्वाषाढ़ा – 23:21 तक
*🌠पश्चात्-* उत्तराषाढा
*💫करण-* गर – 15:21 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* शुक्ल – 13:47 तक
*✨पश्चात्-* ब्रह्म
*🌅सूर्योदय-* 05:22
*🌄सूर्यास्त-* 19:19
*🌙चन्द्रोदय-* 21:23
*🌛चन्द्रराशि-* धनु – दिनरात
*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:53 से 12:48
*🤖राहुकाल-* 10:36 से 12:21
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शुक्रवार को 👉 आषाढ़ बदी द्वितीया 15:21 तक पश्चात् तृतीया शुरु , विघ्नकारक भद्रा 27:36 से , गुरु आर्द्रा नक्षत्र में 23:28 पर , शुक्र भरणी नक्षत्र में 21:12 पर , राजयोग 23:20 तक , श्री आदिनाथ गर्भ कल्याणक (जैन , आषाढ़ कृष्ण द्वितीया) , आचार्य श्री ज्ञानसागर जी मुनि दीक्षा (जैन) , आचार्य श्री श्रेयांशसागर जी आचार्य पद (जैन) , श्री ई० एम० एस० नंबूदरीपाद जयन्ती (कन्फर्म नहीं) , मेजर मनोज तलवार शहीदी दिवस , श्री राज कुमार जयचंद्र सिंह स्मृति दिवस व अंतर्राष्ट्रीय अल्बिनिज्म (रंगहीनता) जागरूकता दिवस।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 आषाढ़ बदी तृतीया 15:49 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत , विघ्नकारक भद्रा 15:47 तक।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*गुरुणा चैव निर्बन्धो*
*न कर्तव्यः कदाचन ।*
*अनुमान्यः प्रसाद्यश्च*
*गुरुः क्रुद्धो युधिष्ठिर ॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व १०४
*_अर्थात्👉_*
_गुरु के साथ कभी हठ नहीं ठानना चाहिये। युधिष्ठिर! यदि गुरु अप्रसन्न हों तो उन्हें हर तरह से मान देकर मनाकर प्रसन्न करने की चेष्टा करनी चाहिये॥८०॥_
🌹

*13 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ*

1420 – जलालुद्दीन फ़िरोजशाह दिल्ली की गद्दी पर बैठा।
1704 – कोरोंको की लड़ाई:ऑस्ट्रियाई और डेनमार्क, प्रशिया, क्रोएशिया, जर्मनी ने उनके सहयोगी द FCलों और वोज्वोदिना कुरुक्स को हराया।
1707 – फ़ेरेंस रकोक्ज़ी द्वितीय ने हंगरी को स्वतंत्र घोषित किया।
1721 – इंग्लैंड ने मैड्रिंड के साथ संघिपत्र पर हस्ताक्षर किया।
1727 – स्पेन ने पेरिस से आर्थिक संधि पर हस्ताक्षर किये।
1753 – ऑस्ट्रिया, ग्रेट ब्रिटेन और मोडेना ने गुप्त सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किये।
1886 – कनाडा के वैंकूवर शहर में आग लगने के कारण लगभग 1,000 इमारत जलकर खाक हुयी।
1888 – अमेरिकी कांग्रेस ने श्रम विभाग का गठन किया।
1920 – संयुक्त राज्य अमेरिका के डाक विभाग के नियम के अनुसार बच्चों का पार्सल पोस्ट के माध्यम से नहीं भेजा जायेगा।
1932 – ब्रिटेन और फ्रांस के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
1943 – स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने पनडुब्बी के द्वारा जर्मनी से टोक्यो की यात्रा शुरू की।
1956 – 72 वर्षों तक अपने नियंत्रण में रखने के बाद ब्रिटेन ने स्वेज नहर का नियंत्रण मिस्र को सौंपा।
1956 – अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन (आईसीपीओ) का गठन किया गया।
1963 – न्यूयॉर्क कमोडिटी एक्सचेंज ने चांदी के वायदा अनुबंधों का कारोबार शुरु किया।
1982 – फीफा विश्व कप स्पेन में शुरू किया गया।
1991 – यू.एस. ओपन में एक दर्शक बिजली से मरा।
1993 – किम कैंपबेल कनाडा की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
1997 – दिल्ली के उपहार सिनेमाघऱ में आग लगने से 59 लोगों की मृत्यु हो गई तथा 100 से अधिक लोग घायल हो गए।
2001 – नेपाल शाही परिवार हत्याकांड में दीपेन्द्र की प्रेमिका देवयानी का जांच आयोग के समक्ष गवाही से इन्कार।
2002 – 1972 के एंटी बैलिस्टिक मिसाइल समझौते की समय सीमा समाप्त।
2003 – डेनियल अखमितोव कजाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
2004 – लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में राष्ट्रपति जोसेफ़ कबीला के ख़िलाफ़ तख्ता पलट का प्रयास विफल।
2004 – ईराक के विदेश उपमंत्री बासम सालिह कुन्बा की हत्या।
2005 – ईरान 2009 के अन्त से 25 वर्षों के लिए भारत को तरल प्राकृतिक गैस का निर्यात करने पर सहमत।
2005 – पॉप गायक माइकल जैक्सन को 13 साल के बच्चे के यौन उत्पीड़न मामले में बरी कर दिया गया था।
2006 – नाइजीरिया और कैमरून ने सीमा विवाद पर समझौता किया।
2008 – टेलिकॉम मलेशिया (टीम) ने आइडिया सेलुलर कम्पनी की 15% हिस्सेदारी ख़रीदी।
2008 – चीन और ताइवान ने विमान सेवा शुरू करने के सम्बन्ध में एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किये।
2019 – भारतीय वायुसेना के लापता विमान AN-32 का मलबा अरुणाचल प्रदेश में मिला , विमान में सवार सभी 13 लोग शहीद हुए।
2019 – प्रसिद्ध लेखक अमिताव घोष को अंग्रेजी में भारतीय साहित्य के संवर्धन में उनके योगदान के लिए 54 वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वे इस प्रकार से सम्मानित होने वाले पहले अंग्रेजी लेखक हैं ।
2019 – प्रियंका चोपड़ा को यूनिसेफ द्वारा मानवतावादी पुरस्कार से सम्मानित हुई।
2019 – चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग को किर्गिस्तान के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार ‘मानस ऑर्डर ऑफ द फस्र्ट डिग्री’ से सम्मानित किया गया ।
2020 – MP: शहडोल खदान धंसने के बाद छह मजदूरों की मौत व चार की हालत गम्भीर हुई।
2020 – पुरातत्व सर्वेक्षण टीम ने दावा किया कि महानदी के पानी में डूबा एक 500 साल पुराना मंदिर की खोज की।
2020 – चीन के झेजियांग प्रांत में एक तेल के टैंकर में विस्फोट हो गया जिससे 10 लोगों की मौत हो गई (जो बाद में बढकर 20 से अधिक हो गयी थी) और 100 (बाद में और बढ़े) से ज्यादा लोग घायल हो गए।
2021 – अमरीका और दक्षिण कोरिया ने कोरिया प्रायद्वीप को परमाणु हथियारों से रहित करने के लिए जापान के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
2022 – रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली में “रेलवे के लिए स्टार्ट-अप” का शुभारंभ किया।
2022 – 38वीं भारत-इंडोनेशिया समन्वित गश्त अंडमान सागर और मलक्का जलडमरूमध्य में आयोजित।
2023 – Delhi-NCR में 5.4 तीव्रता का भूकंप आया , उत्तर भारत से लेकर पाकिस्तान , चीन तक धरती हिली।
2023 – ओडिशा के टाटा स्टील प्लांट में भांप लीक होने के कारण 19 कर्मचारी झुलसे।
2023 – कट्टुपल्ली में मैसर्स एल एंड टी के सर्वे वैसल्स (लार्ज) परियोजना के चौथे जहाज ‘संशोधक’ को लॉन्च किया गया।
2023 – जी20 की भारत की अध्यक्षता के तहत एसएआई20 सहभागिता समूह का एसएआई20 शिखर सम्मेलन गोवा में संपन्न हुआ।
2024 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीसरे कार्यकाल की पहली विदेश यात्रा पर इटली रवाना हुए।

*13 जून को जन्मे व्यक्ति👉*

1909 – एलमकुलम मनक्कल सनकरन नंबूदरीपाद एक कम्यूनिस्ट नेता और केरल के पहले मुख्यमंत्री (1906 का भी वर्णन इसलिए कन्फर्म कर लें )।
1923 – प्रेम धवन, हिंदी सिनेमा जगत् के मशहूर गीतकार।
1944 – बान की मून – संयुक्त राष्ट्र संघ के आठवें महासचिव थे।
1964 – पीयूष गोयल – भाजपा के राजनेता और भारत के पूर्व रेलमंत्री और कोयला मंत्रालय, भारत सरकार के प्रमुख मंत्री।
1992 – दिशा पटानी – भारतीय अभिनेत्री ।
1994 – दीपिका कुमारी भारतीय महिला तीरंदाज।

*13 जून को हुए निधन👉*

1719 – रफ़ीउद्दाराजात – दसवाँ मुग़ल बादशाह था।
1922 – नानक भील – अंग्रेज़ों का विरोध करने वाले क्रांतिकारी विचारों के व्यक्ति थे।
1994 – राज कुमार जयचंद्र सिंह – मणिपुर के भूतपूर्व सातवें मुख्यमंत्री थे।
1999 – मेजर मनोज तलवार – भारतीय सेना के जाबांज सैनिकों में से एक थे।
2008 – कीर्ति चौधरी – तीसरे सप्तक की एकमात्र कवयित्री ।
2012 – मेहदी हसन – प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक।
2016 – मुद्राराक्षस – भारत के प्रसिद्ध लेखक, उपन्यासकार, नाटककार, आलोचक तथा व्यंग्यकार थे।
2020 – उत्तराखंड के लोकगायक हीरा सिंह राणा का दिल का दौरा पड़ने से निधन।
2020 – विज्ञापन और दृश्य प्रचार निदेशालय (डीएवीपी) की पूर्व महानिदेशक और सेवानिवृत्त आईआईएस अधिकारी सुरिंदर कौर का 77 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2020 – भारत के सबसे पुराने प्रथम श्रेणी क्रिकेटर वसंत रायजी का 100 वर्ष की आयु में निधन।
2021 – भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान एवं मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर का कोविड-19 के कारण निधन हुआ।
2021 – उत्तराखंड की दिग्गज राजनेता डॉ. इंदिरा हृदयेश का निधन हुआ।
2021 – दुनिया में सबसे बड़े परिवार के मुखिया जियोंघा का निधन हुआ।
2023 – राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अमेरिकी नाटककार कॉरमैक मैक्कार्थी (89) का निधन हुआ।
2023 – रग्बी यूनियन खिलाड़ी पॉल एंथोनी जॉर्ज रेंडल (69) का निधन हुआ।
2023 – रूसी जिमनास्ट विक्टर निकितोविच लिसित्स्की (83) का निधन हुआ।
2024 – क्यूबा-प्यूर्टो रिकान मूल की एक अमेरिकी गायिका एंजेला टोमासा बोफिल (70) का निधन हुआ।

*13 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री आदिनाथ गर्भ कल्याणक (जैन , आषाढ़ कृष्ण द्वितीया)।
🔅 आचार्य श्री ज्ञानसागर जी मुनि दीक्षा (जैन)।
🔅 आचार्य श्री श्रेयांशसागर जी आचार्य पद (जैन)।
🔅 श्री ई० एम० एस० नंबूदरीपाद जयन्ती (कन्फर्म नहीं)।
🔅 मेजर मनोज तलवार शहीदी दिवस।
🔅 श्री राज कुमार जयचंद्र सिंह स्मृति दिवस।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय अल्बिनिज्म (रंगहीनता) जागरूकता दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना, तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Thanks

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Post Author

Martha Jean

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content.

Popular Articles

Top Categories

Top News

Social

Tags

13 June History Of The Day And Incidence Panchang In Hindi