रेल गुमटी बंद कर सो गया गेटमैन, जन शताब्दी समेत तीन ट्रेन अटकी, सस्पेंड

रेल गुमटी बंद कर सो गया गेटमैन, जन शताब्दी समेत तीन ट्रेन अटकी, सस्पेंड रेल गुमटी बंद कर सो गया गेटमैन, जन शताब्दी समेत तीन ट्रेन अटकी, सस्पेंड

Patna जिला के अंतर्गत मोकामा जंक्शन के पश्चिम रेल गुमटी पर तैनात गेटमैन समपार फाटक बंद कर सो गया, जिसके कारण तीन ट्रेन का परिचालन प्रभावित हुआ। 10 मिनट तक ट्रेन के साथ-साथ फाटक बंद होने के कारण सड़क पर भी जाम लग गया।

मामले में दोषी पाए गए गेटमैन शिव कुमार को निलंबित कर दिया गया है। बताया जाता है कि शनिवार रात 10 बजे से रविवार की सुबह 6 तक ड्यूटी थी। रविवार सुबह रेल ड्यूटी पर तैनात गेटमैन शिव फाटक बंद कर सो गया था। केबिन मैन के कमरे से कोई संदेश नहीं मिलने के कारण ट्रेनों का परिचालन भी 10 मिनट रुक गया तथा

सड़क यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ। रेल कंट्रोल तथा मोकामा स्टेशन पैनल के द्वारा काफी संदेश देने के बाद भी गेटमैन की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया।

दूसरे स्टाफ को भेज कर वहां जांच करवाई गई तो केबिन मैन सोया हुआ पाया गया। सड़क मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। स्टेशन प्रबंधक हरि शंकर कुमार ने बताया कि निलंबित गेटमैन की ड्यूटी रात 10 से सुबह 6 बजे तक थी। लापरवाही बरतने के आरोप में गेटमैन को निलंबित कर विभागीय जांच प्रारंभ कर दी गई है।

गेटमैन के बीमार होने की खबर

बताया जाता है कि गेटमैन शिव की तबीयत खराब थी। उसे बुखार था और शायद यही कारण है कि थका होने के कारण वह सो गया। केबिन में दूसरा कोई स्टाफ उपलब्ध नहीं होने के कारण पश्चिमी केबिन और पैनल कक्षा के बीच संवाद स्थापित नहीं हो पा रहा था। इस कारण ना तो रेल समपार फाटक खुल पाया और ना ही ट्रेनों को सिग्नल मिल पाया। अप और डाउन लाइन की ट्रेनें काफी देर तक रुकी रही। काफी देर तक गुमटी बंद रहने से कुछ लोग अपनी मोटरसाइकिल तथा साइकिल को बैरियर के नीचे से निकालने लगे। स्थानीय लोगों ने बताया कि अफरा तफरी मची रही। गेटमैन से संपर्क ना होने के कारण पटना-झाझा मेमू, साउथ बिहार एक्सप्रेस और जन शताब्दी एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन कुछ समय के लिए अधर में लटका रहा।

source: Dailihunt

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index