10 June History of the day and incidence panchang

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 10 जून 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश…*

*📝आज दिनांक 👉*
*📜 10 जून 2025*
*मंगलवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्दशी – 11:38 तक
*🗒पश्चात्-* पूर्णिमा
*🌠नक्षत्र-* अनुराधा – 18:02 तक
*🌠पश्चात्-* ज्येष्ठा
*💫करण-* वणिज – 11:38 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* सिद्ध – 13:43 तक
*✨पश्चात्-* साध्य
*🌅सूर्योदय-* 05:22
*🌄सूर्यास्त-* 19:18
*🌙चन्द्रोदय-* 18:44
*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक – दिनरात
*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:52 से 12:48
*🤖राहुकाल-* 15:49 से 17:33
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज मंगलवार को 👉 ज्येष्ठ सुदी चतुर्दशी 11:38 तक पश्चात् पूर्णिमा शुरु , श्री सत्यनारायण व्रत , पूर्णिमा व्रत (पंचांग भेद से कल बुधवार को भी) , दक्षिणात्यों के त्रिदिनात्मक वट सावित्री व्रत का अन्तिम संयम , अब्द साध्य व्रत , चंपक चतुर्दशी (बं.) , जैन चौदस , आम त्याग (जैन) , पंचतप व्रत , अयन करिदिन , सर्वदोषनाशक रवियोग 18:02 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 18:02 से , विघ्नकारक भद्रा 11:36 से 24:25 तक , राजयोग 11:36 से , बुध पश्चिम में उदय 19:33 पर , गुरु पश्चिम में अस्त 19:29 पर , श्री ज्ञानेश्वरमौलि चकरवाड़ीकर पुण्य तिथि – चकरवाड़ी (पिंजरा) , मेला मां शूलिनी (सोलन) , श्री आर वी जानकीरमन स्मृति दिवस , विश्व भूगर्भ जल दिवस (कन्फर्म नहीं) , विश्व दृष्टिदान (नेत्रदान) दिवस व NATIONAL BALLPOINT PEN DAY._*
*_🔅कल बुधवार को 👉 ज्येष्ठ सुदी पूर्णिमा 13:15 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , स्नान – दान – व्रतादि की ज्येष्ठानक्षत्रयुता परमपुण्यदायिनी ज्येष्ठी पूर्णिमा (परमपुण्यकाल सूर्योदय से 13:14 तक) , ज्येष्ठी योग , वट सावित्री व्रत का पारण।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*योगेन चित्तस्य पदेन वाचां*
*मलं शरीरस्य च वैदिकेन ।*
*योपाकरोत्तं प्रवरं मुनीनां*
*पतञ्जलिं प्राञ्जलिरानतोस्मि॥*
*अर्थात्👉*
_जिन्होंने मन की शांति और पवित्रता के लिए योग दिया, भाषण की स्पष्टता और शुद्धता के लिए व्याकरण दिया, और स्वास्थ्य की पूर्णता के लिए औषधि, आइए हम महान ऋषि पतंजलि को नमन करें।_
🌹

*10 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1246 – नसिरुद्दीन मुहम्मद शाह दिल्ली की गद्दी पर आसीन हुआ।
1624 – हालैंड और फ्रांस के बीच स्पेन विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किये गये ।
1719 – ग्लेन शीएल की लड़ाई: ब्रिटिश बलों ने याकूब और उनके स्पेनिश सहयोगियों को हराया।
1760 – न्यूयार्क में चिकित्सा अभ्यास के लिए पहले प्रभावी कानून को लागू किया गया।
1786 – चीन के सिजुआन प्रांत में भूकंप के कारण दादू नदी पर बना बाँध टूट गया जिसमें एक लाख लोग मारे गए थे।
1811 एक ज्वालामुखी विस्फोट सबरीना द्वीप (अज़ोरेस) में बना।
1829 – ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के बीच पहली बोट रेस हुई थी।
1848 – न्यूयॉर्क और शिकागो के बीच पहला टेलीग्राफ लिंक शुरू हुआ।
1907 – फ्रांस और जापान के बीच चीन की स्वतंत्रता और अखंडता को बरकरार रखने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
1931 – नार्वे ने पूर्वी ग्रीनलैंड पर कब्जा किया।
1934 – सोवियत संघ और रोमानिया के बीच राजनयिक संबंध दोबारा स्थापित किये गये।
1940 – इटली ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान फ्रांस और ब्रिटेन के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
1940 – नार्वे ने नाजी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने यूनान के 218 लोगों की हत्या की।
1943 – बॉलपॉइंट पेन मूल रूप से कल्पना की गई थी और क्विल और फाउंटेन पेन के क्लीनर और अधिक विश्वसनीय विकल्प के रूप में विकसित किया गया था। (943 को पेटेंट फाइलिंग की सालगिरह को याद किया जाता है।)
1946 – राजशाही खत्म होने के बाद इटली गणतांत्रिक राष्ट्र बना।
1966 – वायु सेना के लड़ाकू विमान ‘मिग’ का महाराष्ट्र के नासिक जिले से उत्पादन शुरु।
1967 – इजरायल ने अरब युद्ध पर प्रस्तावित युद्ध विराम को माना।
1971 – अमेरिका ने चीन के 21 साल के व्यापार प्रतिबंध को खत्म कर दिया।
1972 – मुबई के मडगांव बन्दरगाह से पूर्ण वातानुकुलित पोत हर्षवर्धन का जलावतरण हुआ।
1983 – ब्रिटेन में मार्गरेट थैचर पुन: प्रधानमंत्री बनीं।
1986 – भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर पहली बार लॉर्ड्स में टेस्ट मैच जीता था।
1999 – इंडोनेशियाई स्वतंत्रता समर्थक नेता जोस रामोस होर्ता द्वारा 23 वर्ष बाद स्वदेश लौटने की घोषणा।
1999 – जेनेवा में अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन की शुरुआत।
1999 – केरल में कोच्चि शहर के नेदूनबास्सेरी में एक निजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का संचालन शुरु हुआ।
2001 – बरलुस्कोनी इटली के प्रधानमन्त्री नियुक्त हुए।
2001 – नेपाल नरेश हत्याकांड की जांच अवधि चार दिन के लिए बढ़ाई गई।
2002 – संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य सम्मेलन रोम में सम्पन्न।
2002 – पाकिस्तान ने विश्व की दूसरी सबसे ऊँची चोटी के-2 का नाम बदलकर ‘चोगोरी’ अथवा ‘शाहगोरी’ कर दिया।
2003 – नासा का मंगलयान रोवर लॉन्च किया गया।
2005 – भारत और श्रीलंका में शिक्षा व सामुदायिक विकास से सम्बद्ध दो समझौतों पर हस्ताक्षर।
2008 – 54वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फ़िल्म का पुरस्कार प्रदान किया गया।
2008 – केन्द्र सरकार ने तीनों सेनाओं के लिए ‘एकीकृत स्पेस सेल’ की घोषणा की।
2008 – उत्तरी यूनान में उद्योग संघ के अध्यक्ष जॉर्ज मीनोलास का अज्ञात लोगों ने अपहरण किया।
2018 – राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी एन आई ए के पूर्व प्रमुख शरद कुमार को केन्‍द्रीय सतर्कता आयोग में सतर्कता आयुक्‍त नियुक्‍त किया गया।
2019 – पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को मनी लॉन्ड्रिंग ( जाली बैंक खाता ) के आरोप में गिरफ्तार किया गया ।
2019 – कजाखस्तान में टोकयेव ने जीता राष्ट्रपति चुनाव ।
2019 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय कैबिनेट ने प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना को मंज़ूरी दे दी।
2019 – ऑटोमोबाइल प्रमुख महिंद्रा ने दक्षिण अफ्रीका में गोल्ड अवार्ड जीता व युवराज सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से सन्यास की घोषणा की।
2020 -भारत : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) नीरव मोदी और मेहुल चोकसी से संबंधित फर्मों के 1,350 करोड़ रुपये मूल्य के 2,300 किलोग्राम से अधिक तराशे हुए हीरे और मोती हांगकांग से वापस लेकर आया।
2020 – भारत का पहला वर्चुअल व्यापार मेला आयोजित किया गया तथा भारतीय रेल ने पहली बार डबल स्टैक कंटेनर ट्रेन का सफलतापूर्वक संचालन कर नया विश्व मानदंड बनाया।
2020 – पाकिस्तानी वायुसेना ने ”हाई मार्क” युद्धाभ्यास, किया।
2021 – मुंबई में भारी बारिश के चलते पिछले 24 घंटे में मकान ढहने की दो अलग- अलग घटनाओं में करीब 13 लोगों की मौत हुई।
2021 – चीन की विधायिका ने विदेशी प्रतिबंधों के खिलाफ एक नए कानून को मंजूरी दी।
2022 – भारत और बांग्लादेश के बीच बस सेवा फिर शुरू हुई।
2022 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र इन-स्पेस के मुख्यालय का उद्घाटन किया।
2022 – बोलिविया में एक अदालत ने पूर्व राष्‍ट्रपति जीनिन अनीज़ चावेज़ को दस वर्ष के कारावास की सजा सुनाई।
2023 – पाकिस्तान में भारी बारिश से 28 लोगों की मौत व 140 घायल हुए।
2023 – अरब सागर में नौसेना के INS विक्रांत और विक्रमादित्य ने पहली बार साथ युद्धाभ्यास किया।
2024 – एप्पल ने घोषणा की कि वह ओपनएआई के साथ साझेदारी में अपने डिवाइसों और सिरी के अपडेट में जनरेटिव ए.आई. का उपयोग करेगा।
2024 – पीएम मोदी ने कामकाज संभाला, पहली फाइल पर साइन किए व तीसरे कार्यकाल की पहली कैबिनेट बैठक हुई।

*10 जून को जन्मे व्यक्ति👉*

1888 – बलराज भल्ला – प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा महात्मा हंसराज के पुत्र।
1906 – दामोदर मेनन – भारत के प्रमुख स्वतन्त्रता सेनानियों में से एक।
1921 – शिवदीन राम जोशी – अपने समय के जाने-माने कवि।
1921 – राजकुमार फ़िलिप, एडिनबरा के ड्यूक, यूनाइटेड किंगडम की महरानी एलिज़ाबेथ द्वितीय के पति थे।
1931 – एम. एस. गोपालकृष्णन – भारत के प्रसिद्ध वायलिन वादक।
1938 – राहुल बजाज – सन २००१ में भारत सरकार से उद्योग एवं व्यापार क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित उद्योगपति।
1955 – प्रकाश पादुकोण – सुप्रसिद्ध भूतपूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी।
1955 – वेदप्रकाश शर्मा भारतीय लेखक ।
1958 – अनूप सेठी – साहित्यकार एवं जनसेवक।
1973 – रूपकुमार राठौर – हिन्दी चलचित्र गायक।
1981 – देवेन्द्र झाझरिया – भारत के एथलीट।

*10 जून को हुए निधन👉*

1957 – भाई वीर सिंह – आधुनिक पंजाबी काव्य और गद्य के निर्माता के रूप में प्रसिद्ध कवि थे।
1987 – जीवन ( ओंकार नाथ धर ) – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता थे।
2019 – गिरीश कार्नाड- भारत के जाने माने समकालीन लेखक, अभिनेता, फ़िल्म निर्देशक और नाटककार थे।
2019 – मोहन रंगाचारी को पेशेवर रूप से क्रेजी मोहन के रूप में जाना जाता है, एक भारतीय अभिनेता, कॉमेडियन, पटकथा लेखक और नाटककार थे।
2019 – पुदुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री आर वी जानकीरमन का निधन ।
2020 – टेलीविजन अभिनेता जगेश मुकाती का सांस लेने की समस्या के चलते निधन हो गया।
2020 – पूर्ववर्ती योजना आयोग के सदस्य रहे वैद्यनाथन का निधन।
2020 – DMK विधायक अंबाजगन की कोरोना वायरस से मौत हुई।
2021 – राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता बांग्ला फिल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक बुद्धदेब दासगुप्ता का निधन हुआ।
2021 – एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले पूर्व बॉक्सर नगंगोम डिंको सिंह (42) का निधन हुआ।
2022 – संस्कार भारती के संस्थापक सदस्‍य पद्मश्री बाबा योगेंद्र (99) का लखनऊ में निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी जीव-विज्ञानी और पर्यावरणविद रोजर सियरल पायने (88) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी गणितज्ञ एवं घरेलू आतंकवादी थियोडोर जे. काकज़ेंस्की (81) का निधन हुआ।
2023 – यूनानी संगीत रचयिता यॅनिज़ मार्कोपोलोस (84) का निधन हुआ।
2023 – दक्षिण अफ्रीकी फुटबॉल कोच क्लाइव विलियम बार्कर (78) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी फ़ुटबॉल मुख्य कोच होमर राइस (97) का निधन हुआ।

*10 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री ज्ञानेश्वरमौलि चकरवाड़ीकर पुण्य तिथि – चकरवाड़ी (पिंजरा)।
🔅 मेला मां शूलिनी (सोलन)।
🔅 श्री आर वी जानकीरमन स्मृति दिवस।
🔅 विश्व भूगर्भ जल दिवस (कन्फर्म नहीं)।
🔅 विश्व दृष्टिदान (नेत्रदान) दिवस।
🔅 NATIONAL BALLPOINT PEN DAY.

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना, तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Post Author

Martha Jean

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content.

Popular Articles

Top Categories

Top News

Social

Tags

10 June History Of The Day And Incidence Panchang