31 may inspirational story and thoughts in hindi

  1. 3️⃣1️⃣❗0️⃣5️⃣❗2️⃣0️⃣2️⃣5️⃣*♨️ आज का प्रेरक प्रसंग ♨️*

    *!! जीवन का संघर्ष !!*
    ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

    एक बार एक व्यक्ति को अपने उद्यान में टहलते हुए किसी टहनी से लटकता हुआ एक तितली का कोकून दिखाई पड़ा. अब प्रतिदिन वो व्यक्ति उसे देखने लगा और एक दिन उसने ध्यान किया कि उस कोकून में एक छोटा सा छेद बन गया है. उस दिन वो वहीं बैठ गया और घंटों उसे देखता रहा. उसने देखा की तितली उस खोल से बाहर निकलने की बहुत कोशिश कर रही है, पर बहुत देर तक प्रयास करने के बाद भी वो उस छेद से नहीं निकल पायी और फिर वो बिलकुल शांत हो गयी मानो उसने हार मान ली हो.

    इसलिए उस व्यक्ति ने निश्चय किया कि वो उस तितली की मदद करेगा. उसने एक कैंची उठायी और कोकून की उस छेद को इतना बड़ा कर दिया की वो तितली आसानी से बाहर निकल सके. और यही हुआ, तितली बिना किसी और संघर्ष के आसानी से बाहर निकल आई, पर उसका शरीर सूजा हुआ था और पंख सूखे हुए थे.

    वो व्यक्ति तितली को ये सोच कर देखता रहा कि वो किसी भी वक़्त अपने पंख फैला कर उड़ने लगेगी, पर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ. इसके उलट बेचारी तितली कभी उड़ ही नहीं पाई और उसे अपनी बाकी की ज़िन्दगी इधर-उधर घिसटते हुए बीतानी पड़ी.

    वो व्यक्ति अपनी दया और जल्दबाजी में ये नहीं समझ पाया की दरअसल कोकून से निकलने की प्रक्रिया को प्रकृति ने इतना कठिन इसलिए बनाया है ताकि ऐसा करने से तितली के शरीर में मौजूद तरल उसके पंखों में पहुंच सके और वो छेद से बाहर निकलते ही उड़ सके.

    *शिक्षा:-*
    वास्तव में कभी-कभी हमारे जीवन में संघर्ष ही वो चीज होती है, जिसकी हमें सचमुच आवश्यकता होती है. यदि हम बिना किसी प्रयत्न के सब कुछ पाने लगे, तो हम भी एक अपंग के सामान हो जायेंगे. बिना परिश्रम और संघर्ष के हम कभी उतने मजबूत नहीं बन सकते, जितना हमारी क्षमता है. इसलिए जीवन में आने वाले कठिन पलों को सकारात्मक दृष्टिकोण से देखिये, वो आपको कुछ ऐसा सीखा जायेंगें, जिससे आप अपनी ज़िन्दगी की उड़ान को सफल बना पायेंगे..!!

    *सदैव प्रसन्न रहिये।*
    *जो प्राप्त है, वो पर्याप्त है।*
    *जिसका मन मस्त है – उसके पास समस्त है।।*
    ✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️

  2. 🍃🌾🌾*31 MAY 2025*

    *🦋 आज की प्रेरणा 🦋*

    प्यार ही वो बल है जिसमें दुश्मन को दोस्त बनाने की क्षमता है।

    👉 *आज से हम* प्यार से दुश्मन को भी दोस्त बनाएँ…

    *💧 TODAY’S INSPIRATION 💧*

    Love is the only force capable of transforming an enemy into a friend!

    👉 *TODAY ONWARDS LET’S* turn enemies into friends through love.

    🍃💫🍃💫🍃💫🍃💫🍃💫🍃

  3. Thanks

One thought on “31 may inspirational story and thoughts in hindi”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Post Author

Martha Jean

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content.

Popular Articles

Top Categories

Top News

Social

Tags

31 May Inspirational Story And Thoughts In Hindi