4 may Panchang , inspirational thoughts and special history of the day

4 may Panchang , inspirational thoughts and special history of the day

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 04 मई 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश…*

*📝आज दिनांक 👉*
*📜 04 मई 2025*
*रविवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* वैशाख
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* सप्तमी – 07:22 तक
*🗒पश्चात्-* अष्टमी
*🌠नक्षत्र-* पुष्य – 12:54 तक
*🌠पश्चात्-* आश्लेषा
*💫करण-* वणिज – 07:22 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* गण्ड – 24:41 तक
*✨पश्चात्-* वृद्धि
*🌅सूर्योदय-* 05:38
*🌄सूर्यास्त-* 18:57
*🌙चन्द्रोदय-* 11:37
*🌛चन्द्रराशि-* कर्क – दिनरात
*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:51 से 12:44
*🤖राहुकाल-* 17:17 से 18:57
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज रविवार को 👉 वैशाख सुदी सप्तमी 07:22 तक पश्चात् अष्टमी शुरू , श्री गंगा सप्तमी (उदयामत) , श्री भानु सप्तमी , विघ्नकारक भद्रा 07:20 से 19:28 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 12:54 से , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / रविपुष्ययोग सूर्योदय से 12:54 तक , श्री तुकारामस्वामी दिन – प्रेम प्रकट दिवस (नागपुर) , मुनि श्री अजितसागर जी दीक्षा (जैन , बैशाख शुक्ल सप्तमी) , श्री गंगा जयन्ती / गंगोत्पत्ति / गंगावतरण / प्रकटोत्सव (वैशाख शुक्ल सप्तमी , गंगा पूजन – उदयामत) , मेला गंगा सप्तमी हरिद्वार (उदयामत) , श्री के. सी . रेड्डी जयन्ती , अंतर्राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस (International Firefighters’ Day) , कोयला खदान दिवस (Coal Miners Day) , विश्व हास्य दिवस (हर साल मई के पहले रविवार को) व Star Wars Day._*
*_🔅कल सोमवार को 👉 वैशाख सुदी अष्टमी 07:38 तक पश्चात् नवमी शुरू , श्री दुर्गाष्टमी व्रत।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*साम्ना दानेन वा कृष्ण!*
*ये न शाम्यन्ति शत्रवः।*
*योक्तव्यस्तेषु दण्डः स्या-*
*ज्जीवितं परिरक्षता ।।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व ८२-१३
*अर्थात्👉*
_श्रीकृष्ण! अपने जीवन की रक्षा करने वाले पुरुष को चाहिए कि जो शत्रु साम और दान से शान्त न हों, उनपर दण्ड का प्रयोग करें।_
🌹

*4 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1493 – पोप एलेक्जेंडर षष्ठम ने अमेरिका महाद्वीप को पुर्तगाल और स्पेन के बीच बांटा।
1540 – वेनिस और तुर्की ने कुस्तुनतुनिया के समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1715 – पेरिस में खुलने और बन्द होने वाली पहली छतरी बनाई गई।
1776 – रोड आइलैंड ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1780 – अमेरिकी कला एवं विज्ञान अकादमी की स्थापना हुई।
1818 – नीदरलैंड और ब्रिटेन ने गैरकानूनी दास व्यापार के खिलाफ समझौता किया।
1836 – न्यूयॉर्क सिटी में एक आयरिश कैथोलिक भ्रातृपवादी संगठन, प्राचीन ऑर्डर ऑफ़ हिबरियन, की स्थापना की गई।
1846 – अमेरिकी प्रांत मिशिगन में मृत्युदंड को खत्म किया गया।
1854 – भारत का पहला डाक टिकट आधिकारिक रूप से जारी हुआ।
1878 – ओपेरा थियेटर में टॉमस एल्वा एडीसन ने अपने आविष्कार फ़ोनोग्राफ़ का सार्वजनिक प्रदर्शन किया था।
1896 – लंदन में डेली मेल समाचारपत्र का पहला संस्करण प्रकाशित हुआ।
1897 – फ्रांस में पेरिस बाजार में आग लगने से करीब 200 लोगों की मौत हुई।
1924 – फ्रांस की राजधानी पेरिस में आँठवे ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुई।
1927 – अमरीका में फ़िल्म कला अकादमी (मोशन पिक्चर आर्ट्स एकेडेमी) की स्थापना की गई थी, जिसने ‘ऑस्कर’ पुरस्कार देने शुरू किए।
1931 – अतातुर्क मुस्तफा कमाल पाशा तुर्की के राष्ट्रपति बने।
1945 – जर्मनी की नेश्नल सोशियालिस्ट पार्टी के भंग हो जाने की औपचारिक घोषणा की गयी। यह नाज़ी दल के नाम से प्रसिद्ध थी।
1945 – जर्मनी की सेना ने नीदरलैंड, डेनमार्क और नार्वे मे आत्मसमर्पण किया।
1959 – पहला ग्रेमी अवॉर्ड्स आयोजित हुआ।
1975 – ‘द किड’ और ‘ग्रेट डिक्टेटर’ जैसी मूक फिल्मों के स्टार चार्ली चैपलिन को बकिघम पैलेस में नाइट की उपाधि प्रदान की गई।
1979 – श्रीमती मार्गरेट थैचर ब्रिटेन की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
1980 – कोल माइंस डे की घोषणा हुई।
1980 – जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति नेता रॉबर्ट मुगाबे ने चुनाव में भारी जीत हासिल की और प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति बने।
1983 – चीन ने परमाणु परीक्षण किया।
1987 – अमेरिका का पहला बैंक नेशनल हिस्टोरिक लैंडमार्क नाम से सूचीबद्ध हुआ।
1989 – अमेरिकी अंतरिक्ष यान एफटीएस-30 का प्रक्षेपण हुआ।
1994 – काहिरा में इस्रायल एवं फ़िलिस्तीनी नेताओं द्वारा फ़िलिस्तीनी स्वायत्तता से संबंधित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर।
1999 – भूमिगत बारूदी सुरंगों के उत्पादन पर प्रतिबंध लगाने के लिए ओटावा संधि के सभी हस्ताक्षरकर्ता देशों की पहली बैठक मापूतो (मोजाम्बिक) में शुरू।
2003 – मैक्सिको की अन्ना गुएवेरा ने 35.30 सेकेण्ड का समय लेकर ग्रांप्री मीटर की 300 मीटर दौड़ में विश्व रिकार्ड बनाया।
2007 – बैंकॉक में ग्लोवल वार्मिंग पर बैठक सम्पन्न।
2008 – सार्वजनिक क्षेत्र की कम्पनी ‘सेल’ ने भारतीय इस्पात गठबंधन से अपने को अलग किया।
2008 – म्यांमार की राजधानी रंगून व आसपास के क्षेत्रों में आये भीषण चक्रवाती तूफ़ान नरगिस ने भारी तबाही मचायी।
2008 – लोकप्रिय पोर्टल ‘याहू’ को ख़रीदने के लिए प्रयत्नशील माइक्रोसोफ़्ट कारपोरेशन ने अपना प्रस्ताव वापस लिया।
2013 – अफगानिस्तान के कंधार में एक बम्ब ब्लास्ट में 5 अमेरिकी सैनिकों मारे गए।
2014 – जुआन कार्लोस वरेला पनामा के राष्ट्रपति चुने गए।
2015 – स्टुअर्ट बिंघम ने 2015 का विश्व स्नूकर चैम्पियनशिप जीता।
2019 – थाईलैण्‍ड में महा वजीरालोंगकोर्न नये राजा बने।
2019 – नेपाली किशोरी बंदना ने 126 घंटे लगातार नृत्य करके बनाया विश्व रिकार्ड, नृत्य का गिनीज विश्व रिकार्ड किया अपने नाम पर दर्ज।
2019 – यूएई के अबू धाबी में एक भारतीय शख्स ने लॉटरी में 28 करोड़ रुपये जीते।
2019 – ट्रंप से दूसरी मुलाकात के दो महीने बाद किम ने फिर किया मिसाइल परीक्षण।
2019 – पाकिस्तान , प्रदूषित सिरिंज लगाने से 65 बच्चे समेत 90 लोग एचआईवी पॉजिटिव।
2020 – ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कोविड-19 महामारी पर वर्चुअल वैश्‍विक सम्‍मेलन का शुभारंभ किया।
2021 – आयरलैंड से चिकित्‍सा सहायता सामग्री की दूसरी खेप भारत पहुंची।
2022- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोपेनहेगन में आइसलैंड की प्रधानमंत्री कार्टिन जेकब्‍सडॉटिर संग दिवपक्षीय बैठक की और दूसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में स्वीडन की प्रधानमंत्री मैग्डेलेना एंडरसन , फिनलैंड की प्रधानमंत्री महामहिम सुश्री सना मारिन , डेनमार्क की प्रधानमंत्री सुश्री मेटे फ्रेडरिकसेन व नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनस गहर स्‍टोर से भी मुलाकात की।
2022 – भारतीय रिजर्व बैंक ने नीतिगत रेपो दर में 40 आधार अंकों की बढ़ोतरी की।
2023 – पाकिस्तान: अफगान सीमा से सटे स्कूल में भीषण गोलीबारी से 7 शिक्षकों की निर्मम हत्या हुई।
2023 – शंघाई सहयोग संगठन के विदेश मंत्रियों की बैठक गोवा में शुरू हुई, भारत ने चीन, रूस और उज्‍बेकिस्‍तान के साथ द्विपक्षीय वार्ता की।
2023 – पटना उच्‍च न्‍यायालय ने बिहार सरकार को जाति आधारित सर्वेक्षण तत्काल बंद करने का निर्देश दिया।
2023 – भारत-इजराइल मित्रता – भारत (सीएसआईआर) व इजराइल (डीडीआरएंडडी) के बीच औद्योगिक अनुसंधान और विकास सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर हुए।
2023 – डब्ल्यूएचओ ने कोविड-19 को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया।
2023 – चीन , सिचुआन , ज़ुयॉन्ग से 22 किमी (14 मील) पश्चिम दक्षिणपश्चिम में 4.8 की तीव्रता वाले भूकंप से कम से कम 748 घर क्षतिग्रस्त हो गये।
2024 – भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी ने 16वीं हितधारकों की बैठक का आयोजन किया।

*4 मई को जन्मे व्यक्ति👉*

1767 – त्यागराज भक्तिमार्गी कवि एवं कर्णाटक संगीत के महान संगीतज्ञ थे।
1900 – नित्यानंद कानूनगो ओडिशा राज्य के भारत के प्रमुख राजनेताओं में से एक थे।
1902 – के. सी. रेड्डी – कर्नाटक के प्रथम मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
1905 – अन्ना चांडी – भारत की पहली महिला न्यायाधीश थीं।
1922 – “शार्क लेडी” के नाम से जानी जाने वाली अमेरिकी समुद्री जीवविज्ञानी यूजीनी क्लार्क का जन्म हुआ।
1935 – दलीप कौर टिवाणा सरस्वती सम्मान से सम्मानित साहित्यकार।
1960 – गौतम पॉल भट्टाचार्जी – एक ब्रिटिश फिल्म और टेलीविजन की भारतीय जातीयता के अभिनेता थे।
1983 – तृषा कृष्णन- खाली तृषा नाम से जानी जाती हैं, भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं।

*4 मई को हुए निधन👉*

1799 – मैसूर के शासक टीपू सुल्तान की श्रीरंगपट्टनम की लड़ाई में मृत्यु हुई।
1932 – बिहार के पहले शहीद – रामदेनी सिंह।
1957 – हेमचंद्र रायचौधरी, भारतीय इतिहासकार ।
1980 – यूगोस्लाविया में मार्शल टीटो का निधन।
2008 – पंडित किशन महाराज, विख्यात तबला वादक।
2014 – ऐलेना सर्गीवना बाल्टाचा – यूक्रेन मूल की ब्रितानी पैसेवर टैनिस खिलाड़ी।
2021 – इंदौर के प्रसिद्ध साहित्यकार, चित्रकार , टेलीफिल्म निर्माता और पत्रकार प्रभु जोशी का निधन हुआ।
2021 – भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) के कार्यकारी निदेशक आर के सचेटी (56) का कोविड-19 से निधन हुआ।
2021 – वी. कल्याणम – एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे और महात्मा गांधी के निजी सचिव रहे।
2021 – अभिलाषा पाटिल एक भारतीय अभिनेत्री थीं जिन्होंने मराठी और हिंदी फिल्मों में काम किया।
2022 – डच रोड साइकिल रेसर हार्म ओटेनब्रोस (78) का निधन हुआ।
2023 – चेक पेशेवर आइस हॉकी फॉरवर्ड पेट्र क्लिमा (58) का निधन हुआ।
2024 – उरुगायन फुटबॉल खिलाड़ी दागोबर्टो फ़ोंटेस (80) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी पेंटर फ्रैंक स्टेला (87) का निधन हुआ।
2024 – विश्व की सबसे बुजुर्ग महिला केरल की कुंजीरुम्मा (121) का निधन हुआ।

*4 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री तुकारामस्वामी दिन – प्रेम प्रकट दिवस (नागपुर)।
🔅 मुनि श्री अजितसागर जी दीक्षा (जैन , बैशाख शुक्ल सप्तमी)।
🔅 श्री गंगा जयन्ती / गंगोत्पत्ति / गंगावतरण / प्रकटोत्सव (वैशाख शुक्ल सप्तमी , गंगा पूजन – उदयामत)।
🔅 मेला गंगा सप्तमी हरिद्वार (उदयामत)।
🔅 श्री के. सी . रेड्डी जयन्ती।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस (International Firefighters’ Day)।
🔅 कोयला खदान दिवस (Coal Miners Day)।
🔅 विश्व हास्य दिवस (हर साल मई के पहले रविवार को)।
🔅 Star Wars Day.

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना, तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜”•

Comment and share

Leave a Comment